मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा में आयोजित ‘SDG अचीवर्स अवार्ड’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals) को हासिल करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले 32 लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इसी मंच से सीएम ने ‘अग्रगामी 3.0’ पुस्तक का विमोचन भी कि किया। सीएम ने कहा कि सतत विकास केवल वर्तमान की आवश्यकताओं की पूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध और संतुलित भविष्य का संकल्प भी है। हमारी सरकार प्रदेश…
Read MoreDay: May 27, 2026
NHRC का बड़ा एक्शन: देहरादून के प्राइवेट अस्पताल में आग लगने और मौत के मामले में मांगा जवाब!
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 20 मई 2026 को उत्तराखंड के देहरादून जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के मुताबिक, 14 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उनमें से, एक महिला मरीज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य को छुट्टी दे दी गई। आयोग ने पाया है कि समाचार रिपोर्ट में कही गई बातें, यदि सच हैं, तो मानवाधिकारों…
Read Moreमंत्री गणेश जोशी का दिल्ली दौरा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा राज्य के लिए घेरबाड़ हेतु घोषित 90 करोड़ रुपये की धनराशि के क्रम में प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये शीघ्र राज्य को उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में आगामी खरीफ सत्र के दृष्टिगत जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक…
Read Moreडीएम आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के निस्तारण और स्वच्छता के दिए कड़े निर्देश
देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर, रिकॉर्ड रूम और आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, स्वच्छ कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और लंबित मामलों की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया। साथ ही मानसून को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन तैयारियां मजबूत रखने और राहत व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
Read More