देहरादून में रेस्टोरेंट पार्किंग में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

देहरादून के एमजे टॉवर स्थित रेस्टोरेंट की पार्किंग में प्रियांश जैन पर कथित हमला होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर में आसिफ बाबा, आशीष बजरंगी, कार्तिक बजरंगी और जाविद भाटी को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 5 से 6 अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी दर्शाया गया है।

शिकायत में आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट की, धारदार हथियार से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित का दावा है कि हमले में सिर, चेहरा और कान पर गंभीर चोटें आईं, जबकि कान का पर्दा भी फट गया।

देहरादून पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Leave a Comment