उत्तराखंड में 2 जुलाई को सभी 13 जिलों में होगी राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल।
मानसून के दौरान आपदा तैयारियों को परखने के लिए किया जाएगा व्यापक अभ्यास।
आज देहरादून में होगी टेबल टॉप एक्सरसाइज, विभागों का होगा समन्वय परीक्षण।
संभावित आपदा परिदृश्यों के आधार पर तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र का होगा मूल्यांकन।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा अभ्यास।
सभी संबंधित विभाग और जनपद अपनी कार्ययोजना का करेंगे प्रस्तुतिकरण।
