धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, बड़े फैसलों पर लगेगी मोहर

उत्तराखंड सरकार की अहम मंत्रिमंडल बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में दोपहर एक बजे से शुरू होने वाली इस बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

माना जा रहा है कि बैठक में कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास विभाग से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने रखे जाएंगे। इसके अलावा कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारियों से
संबंधित कुछ अहम विषय भी एजेंडे में शामिल किए गए हैं। सरकार इन प्रस्तावों के जरिए प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई फैसलों को अंतिम रूप दे सकती है।

इस बार की कैबिनेट बैठक में सबसे अधिक चर्चा नर्सिंग भर्ती को लेकर होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कई दिनों से देहरादून में भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन और प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक निर्णय ले सकती है।

Related posts

Leave a Comment