सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से अचानक उपनल मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को अचानक अपने बीच देखकर अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यालय के विभिन्न अनुभागों का दौरा कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली, कार्यालय संचालन एवं प्रबंधन व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, ईंधन संरक्षण…
Read MoreTag: uttarakhand news
शिक्षा को पंख: शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ, निर्धन छात्रा को दी आर्थिक सहायता
शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा समिति की अध्यक्षा कमला थापाजी की अध्यक्षता में एक बेहद निर्धन परिवार की जी पी एस हल्दुवाला कक्षा 5 की छात्रा प्रिंसी थापा लवी थापा एवं पूनम थापा निवासी ग्राम हल्दुवाला को शिक्षाके क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।|इस पुनीत कार्य में गोदावरी थापली जी ने भी सहयोग किया समिति की अध्यक्षा कमला थापाजी ने अवगत कराया कि समिति द्वारा समय -समय पर जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता,शिक्षा के क्षेत्रमें मेघावी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु राशि प्रदान की जाती…
Read Moreकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कार्लीगाड़-सहस्त्रधारा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कार्लीगाड सहस्त्रधारा में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा से आए मलवे का तत्काल चैनलाइजेशन करने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पूर्व संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को खनन संबंधी टेंडर प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिससे मलवा निस्तारण एवं नदी-नालों के सुचारु प्रवाह…
Read Moreशिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई: कुसुम कंडवाल
देहरादून के एक प्रतिष्ठित स्कूल परिसर में अनैतिक देह व्यापार (सेक्स रैकेट) के संचालन का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून को पत्र लिखते हुए निर्देशित किया कि यह घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस “शिक्षा के मंदिर” को समाज में सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, वहां इस प्रकार की घृणित गतिविधियों…
Read Moreसूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा भव्य रोजगार मेले का आयोजन, 195 युवाओं का हुआ चयन
सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 मई, 2026 को आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में एक भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा (परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी) द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री…
Read Moreसीएमओ देहरादून के निर्देश पर ऋषिकेश में चलाया गया तंबाकू मुक्त अभियान, 15 लोगों के चालान, अर्थदंड वसूला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा ऋषिकेश नगर के सार्वजनिक स्थान एवं बस अड्डे के आसपास तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान कर रहे व्यक्तियों और बिना लाइसेंस के तंबाकू बेच रहे विक्रेताओं का चालान भी किया गया। कुल 15 लोगों के चालान किए गए, जिनसे 1780 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। बिना लाइसेंस के तंबाकू उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं को नोटिस दिए गए और नगर निगम से लाइसेंस…
Read Moreराजधानी देहरादून में सेकंड प्री स्टेट Uttarakhand Shooting Championship 2026 का सफल आयोजन
देहरादून। उत्तराखंड राइफल संघ के तत्वावधान में “2nd Pre State Uttarakhand Shooting Championship 2026” का आयोजन राणा शूटिंग अकादमी, देहरादून में 12 मई से 15 मई 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा एवं जनरल सेक्रेटरी सुभाष राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 500 से अधिक शूटर प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें से लगभग 300 शूटर विभिन्न स्पर्धाओं में अपना प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रतियोगिता में 10 मीटर, 25 मीटर एवं 50…
Read Moreसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र; रोजगार मेले में 21 निजी कंपनियों ने की शिरकत
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में सैनिक कल्याण विभाग एवं आईटीडीए के माध्यम से प्रायोजित पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग किया। यह रोजगार मेला कम्प्यूटर एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को नियुक्त पत्र भी वितरित किए और निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। रोज़गार मेले में 21 निजी कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। इस अवसर पर…
Read Moreनर्सिंग अभ्यर्थियों को सरकार की तरफ से मिला उचित आश्वासन, धरना स्थगित
वर्ष वार भर्ती की मांग को लेकर 60 घंटे तक धरने पर बैठे नर्सिंग अभ्यर्थियों को सरकार की तरफ से मिले उचित आश्वासन के बाद नर्सिंग कर्मियों ने 1 महीने के लिए धरना किया स्थगित।लगभग 60 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़ी कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला एवं अन्य चार नर्सिंग कर्मी इस आश्वासन के उपरांत टंकी से नीचे उतरे। एसडीआरएफ और फायर सर्विस के प्रयासों से पांचो लोगों को पानी के टंकी से उतारे जाने की कवायत पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में हुई। ज्योति रौतेला समेत चारों नर्सिंग कर्मी…
Read Moreधामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, बड़े फैसलों पर लगेगी मोहर
उत्तराखंड सरकार की अहम मंत्रिमंडल बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में दोपहर एक बजे से शुरू होने वाली इस बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि बैठक में कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास विभाग से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने रखे जाएंगे। इसके अलावा कार्मिक विभाग…
Read More