नर्सिंग अभ्यर्थियों को सरकार की तरफ से मिला उचित आश्वासन, धरना स्थगित

वर्ष वार भर्ती की मांग को लेकर 60 घंटे तक धरने पर बैठे नर्सिंग अभ्यर्थियों को सरकार की तरफ से मिले उचित आश्वासन के बाद नर्सिंग कर्मियों ने 1 महीने के लिए धरना किया स्थगित।लगभग 60 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़ी कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला एवं अन्य चार नर्सिंग कर्मी इस आश्वासन के उपरांत टंकी से नीचे उतरे।

एसडीआरएफ और फायर सर्विस के प्रयासों से पांचो लोगों को पानी के टंकी से उतारे जाने की कवायत पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में हुई।
ज्योति रौतेला समेत चारों नर्सिंग कर्मी टंकी से नीचे उतरे, वहां मौजूद लोगों ने ज्योति रौतेला जिंदाबाद के नारे लगाए।

वहां मौजूद लोगों ने टंकी से उतरे सभी लोगों का फूल माला पहनकर किया स्वागत।ज्योति रौतेला हुई भावुक,। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment