बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस – यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा…
Read MoreAuthor: Taaaza Times
धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, बड़े फैसलों पर लगेगी मोहर
उत्तराखंड सरकार की अहम मंत्रिमंडल बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में दोपहर एक बजे से शुरू होने वाली इस बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि बैठक में कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास विभाग से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने रखे जाएंगे। इसके अलावा कार्मिक विभाग…
Read Moreकृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा नवाचार आधारित कार्यों को बढ़ावा देने तथा नई फसलों को प्रोत्साहन देने पर दिया जोर
देहरादून, 12 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने, नई फसलों को प्रोत्साहन देने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रदेश में मोरिंगा की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोरिंगा स्वास्थ्य…
Read Moreउत्तराखंड ने बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार
ब्रेकिंग उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार कई जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी संभव उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ से उत्तराखंड में मौसम अस्थिर
Read Moreये रहेगा CM धामी का आज का कार्यक्रम, भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के शुभारम्भ में करेंगे प्रतिभाग
CM पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम सीएम सुबह 1030 बजे भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के शुभारम्भ में करेंगे प्रतिभाग। (होटल रिवायन पैलेस, लैन्सडाउन, पौड़ी गढ़वाल मे कार्यक्रम का आयोजन ) दोपहर एक बजे सचिवालय मे मंत्रिमण्डल की बैठक में करेंगे प्रतिभाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम की अध्यक्षता में होगी मंत्रिमंडल की बैठक
Read Moreसेमनाले में गिरी स्कोडा कार , एक युवक लापता
मोगा के गांव बूगीपुरा से मेहीना लिंक रोड पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक स्कोडा कार सेमनाले में गिर गई। सड़क पर पानी ज्यादा होने के कारण चालक कार से संतुलन खो बैठी और गाड़ी सीधे सेमनाले में जा गिरी। घटना के समय कार में दो युवक सवार थे। कार पानी में डूब गई और कार सवार एक युवक को लोगों ने बचा लिया, लेकिन दूसरा युवक पानी में लापता हो गया। कार सवार फिरोजपुर के जीरा तहसील के रहने वाले वीरा और करण बाबा जीरा से लुधियाना जा…
Read Moreविरोधियों की घेराबंदी तोड़ने के लिए सीएम मान ने संभाली कमान
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी सियासी जमीन मजबूत करने और वोटरों के बीच पैठ बढ़ाने के इरादे से विभिन्न विपक्षी दल जुट गए हैं। इस कड़ी में विरोधी सरकार की कुछ नीतियों के खिलाफ लोगों के बीच मुखर हो रहे हैं। विरोधियों की घेराबंदी तोड़ने के लिए सूबे के अब सीएम भगवंत सिंह मान और उनके मंत्रियों ने कमान संभाल ली है। सीएम सूबे के विभिन्न हिस्सों में जाकर अलग-अलग मंचों से लोगों को सरकारी नीतियों और मुद्दों पर सकारात्मक पहलुओं को समझाने की कोशिश कर रहे…
Read More