कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गर्जिया पर्यटन जोन में दिखा रोमांचक दृश्य, बना अनोखा रिकॉर्ड

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गर्जिया पर्यटन जोन में एक ऐसा रोमांचक और दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसने पर्यटकों के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमियों को भी उत्साहित कर दिया. पहली बार ऐसा हुआ जब सुबह की पाली में सफारी पर गई सभी 30 जिप्सियों में सवार पर्यटकों को टाइगर के लगभग 3 घंटों तक दीदार हुए. कॉर्बेट के इतिहास में इसे एक अनोखी और यादगार घटना मानी जा रही है. जानकारी के अनुसार गर्जिया पर्यटन जोन में प्रतिदिन सुबह और शाम की पाली में 30-30 जीप्सियां जंगल सफारी के लिए प्रवेश…

Read More

अब ड्रग फ्री होगी देहरादून, एक्शन प्लान तैयार, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं, देहरादून में कई ऐसे ड्रग्स पैडलर हैं जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. अब जिला प्रशासन में नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान किया है. नशे को नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए जिलाधिकारी ने ड्रग पैडलर्स और संवेदनशील क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग कराने का निर्णय लिया है. देहरादून जिला प्रशासन ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए जीआइएस यानी जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम आधारित मैपिंग शुरू…

Read More

मिस टीन उत्तराखंड 2026: ‘मिस फ्रेश फेस’ सब-टाइटल में 20 Finalists ने दिखाया जलवा

देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित मिस टीन उत्तराखंड 2026 सीजन 5 के लिए प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसके तहत् शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित दून ज्वैलर्स देहरादून में फ्रेश फेस सब-टाइटल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन के बाद चयनित 20 फाइनलिस्ट्स ने इस राउंड में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रस्तुति और आकर्षक लुक्स का मूल्यांकन किया गया। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आई युवतियां इस प्रतियोगिता में भाग…

Read More

राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की फोन पर बात, मिलेगा हरसंभव सहयोग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की पहल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता का हालचाल जाना और मामले में न्याय की उनकी लड़ाई के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस संवेदनशील प्रकरण में उनके साथ खड़ी है तथा न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। गणेश गोदियाल ने बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड…

Read More

गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया श्रीनगर बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं तथा चारधाम यात्रा के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं हर समय सुचारु रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने आपातकालीन कक्ष, आईसीयू, ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी लैब, बायोकेमिस्ट्री लैब, पैथोलॉजी लैब एवं कैथ लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों और मानव संसाधनों की जानकारी…

Read More

नव नियुक्त दायित्वधारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की भेंट, जानें क्या रहा खास

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में गोरखा कल्याण परिषद के नव नियुक्त उपाध्यक्ष अभिषेक शाही तथा उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के नव नियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन गम्भीर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दोनों नव नियुक्त दायित्वधारियों को उत्तराखण्ड सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

Breaking : चार साल बाद उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी, आज करेंगे चुनावी शंखनाद

चार साल बाद उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी, आज करेंगे चुनावी शंखनाद अल्मोड़ा में जनसभा, पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे राहुल गांधी सुबह 11 बजे सिमकनी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे राहुल अग्निपथ और वन रैंक वन पेंशन जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरेंगे राहुल गांधी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति का आगाज, कांग्रेस ने पूरी की तैयारियां पंतनगर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए अल्मोड़ा पहुंचेंगे राहुल गांधी राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Read More

गैरसैंण की नंदिनी नेगी ने पास की UKPSC परीक्षा, मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम

सीमांत जनपद चमोली के दूरस्थ विकासखंड गैरसैंण के सीमावर्ती कुनीगाड़ क्षेत्र की नंदनी नेगी (उम्र 33) पत्नी भवान सिंह नेगी ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी बनी. उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान की मदद से ये मुकाम हासिल किया. नंदनी नेगी ने दो बच्चों की परवरिश के साथ ही अपनी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा. उन्होंने परीक्षा पास कर समूचे क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का काम किया है. उनकी इस उपलब्धि पर विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल समेत विकासखंड के जनप्रतिनिधियों ने उनकी उपलब्धि को दृढ़ निश्चय और बेहतरीन…

Read More

चारधाम यात्रा मार्ग पर नॉनवेज और शराब बेचने वालों पर सख्त Action…

चारधाम यात्रा मार्गों और पवित्र मंदिरों के आसपास मांस और शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंंधित है. इसके बावजूद भी मांस और शराब बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में बदरीनाथ धाम की पवित्रता एवं धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बदरीनाथ पुलिस ने प्रतिबंधित मांसाहारी सामग्री एवं शराब के साथ चार व्यक्तियों को पकड़ा है. पुलिस का कहना है कि उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा. गौर हो कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में नॉनवेज और शराब…

Read More

उत्तराखंड के सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी तैनात, पढ़े पूरी खबर

राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव श्री विनय शंकर पांडेय द्वारा जनहित में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) की तैनाती की गई है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं। अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रशिम पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ.…

Read More